पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना 2024 : ऑनलाइन आवेदन, जरूरी दस्तावेज | Punjab Inter Caste Marriage Scheme

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab Inter Caste Marriage Scheme : पंजाब की गणना भारत के अमीर राज्य में की जाती है और यहाँ पर जरूरी सहुलते आसानी से मिल जाती है। अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में Literacy Rate भी काफी बढ़िया पाया जाता है।  इन सब के बावजूद भी पंजाब में जातिवाद की जड़े काफी गहरी है।

पंजाब में भी अन्य राज्यों के जैसे अपनी जाति सबसे बढ़िया वाली बीमारी पायी जाती है और यहाँ पर भी लोग सिर्फ अपनी जाति में ही शादी करना पसंद करते है। इससे जातिवाद की जड़े और मजबूत होती है और उच्च जाति वाले लोग अपने से नीचे जाति वाले लोगो को अपने से छोटा समझना शुरू कर देते है।

इसी चीज़ को खत्म करने के लिए सरकार ने पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुवात की है। पंजाब सरकार की इस योजना के अंतर्गत अगर कोई स्वर्ण जाति का व्यक्ति अपने से नीची जाति के व्यक्ति से शादी करवाता है तब उसको लगभग 2.5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। आज की इस पोस्ट में हम आपको Inter Caste Marriage Scheme Punjab के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

चलो शुरू करते है।

Punjab Inter Caste Marriage Scheme

Punjab Inter Caste Marriage Scheme 2024 

पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुवात पंजाब सरकार ने बढ़ती जातिवाद की जड़ो को रोकने के लिए की थी। पंजाब में ज्यादातर लोग अपनी जाति में ही शादी करना पसंद करते है जैसे अगर को जट(सिख) समुदाय से ताल्लुक रखता है तब वह जट(सिख) समुदाय में ही शादी करता है और अगर कोई SC जाति से ताल्लुक रखता है तब वह उसी में ही शादी करता है।

यह प्रथा आज भी काफी चलन में है और इससे जातिवाद की जड़े समाज में और मजबूत हो रही है। इसलिए भारत के अन्य राज्यों के जैसे पंजाब सरकार ने भी Inter Caste Marriage Scheme Punjab राज्य में लांच की है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई स्वर्ण जाति का व्यक्ति किसी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दलित जाति के व्यक्ति से शादी करता है तब सरकार उसको की तरफ से 2.5 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

पहले अगर किसी दंपति को इस योजना का लाभ लेना था तब उसकी सालाना आय 5 लाख रुपए से कम होना ज़रूरी था पर 2017 में पंजाब सरकार ने इसको हटा दिया है। अब अंतरजातीय विवाह करने वाले सारे दंपति इस योजना का लाभ ले सकते है भले ही उनको सालाना कमाई कितनी भी हो।

पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना के बारे में अन्य जानकारी 

योजना का नाम पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना
किसने शुरू की पंजाब सरकार ने
लाभार्थी अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपति
उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को पंजाब में प्रमोट करना
सम्बंधित विभाग समाज कल्याण विभाग, पंजाब
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
प्रोत्साहन राशि 2.5 लाख रुपए
आधिकारिक वेबसाइट https://chdsw.gov.in/index.php/scheme/inter-caste-marriage

Punjab Inter Caste Marriage Scheme 2024 का उद्देश्य क्या है?

पंजाब राज्य में ऐसे बहुत से लोग है जोकि जातिवाद से ग्रस्त है। पंजाब में भी आये दिन जाति भेदभाव के वाक्य सामने आते रहते है। इन्ही बढ़ते केस को देखते हुए पंजाब सरकार ने इस योजना पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना को शुरू किया है। इस योजना का मुख्या उद्देश्य समाज में विभिन्न जातियों के प्रति भेदभाव को कम करना है और प्यार को बढ़ाना है। जब लोग अंतरजातीय विवाह करना शुरू कर देंगे तब वह दूसरी जाति के लोगो से नफरत भी कम करना शुरू कर देंगे जिससे कि जातिवाद पंजाब से खतम हो जायेगा।

Punjab Inter Caste Marriage Scheme 2024 के लाभ और विशेषताएं 

पंजाब अंतरजातीय विवाह के निम्नलिखित फायदे और विशेषताएं है –

  • अंतरजातीय विवाह करने पर विवाहित दंपति को सरकार की तरफ से 2.5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है ताकि दूसरे लोगो को भी अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
  • योजना का लाभ केवल तभी मिलेगा जब एक स्वर्ण जाति से होगा और दूसरा नीची जाति से होगा।
  • विवाहित दंपति को शादी के समय 75000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी और बाकि बची राशि 2 साल बाद प्रदान की जाएगी।
  • अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को सरकार शादी के फंक्शन का आयोजन करने के लिए भी 15000 रुपए की राशि प्रदान करती है।
  • अंतरजातीय विवाह योजना का लाभ केवल तभी मिलेगा जब लड़की की आयु 18 सालो से अधिक हो और लड़के की 21 सालो से।
  • सरकार की तरफ से शादी का ज़रूरी सामान जैसे सोना खरीदने के लिए भी 65000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • योजना का लाभ केवल उन्ही लोगो को मिलेगा जो पंजाब के निवासी हो।
  • अंतरजातीय विवाह योजना से राज्य में जातिवाद खत्म होगा और लोगो के बीच प्यार बढ़ेगा।
  • अगर रकम लेने के लिए कोई भी झूठ बोला गया हो तब सरकार कोई प्रोत्साहन राशि नहीं देगी।

Punjab Inter Caste Marriage Scheme 2024 के लिए ज़रूरी पात्रता 

अगर किसी अंतरजातीय विवाहित दंपति को इस योजना का लाभ लेना है तब उसके लिए उसे निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना ज़रूरी है तभी वह योजना के लिए आवेदन कर सकता है –

  • विवाहित दंपति पंजाब के मूल निवासी होने चाहिए।
  • लड़की की आयु 18 से ज्यादा और लड़के की 21 सालो से ज्यादा होनी चाहिए।
  • दोनों में से एक स्वर्ण जाति का होना चाहिए और दूसरा निची जाति का होना चाहिए।
  • विवाहित दंपति के पास संयुक्त बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • विवाहित दंपति के पास शादी का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • अगर दोनों में से एक भी तलाकशुदा है तब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • शादी हिन्दू शादी एक्ट के अनुसार ही होनी चाहिए।

Punjab Inter Caste Marriage Scheme 2024 के लिए ज़रूरी दस्तावेज 

अगर किसी अंतरजातीय विवाहित दंपति को इस योजना का लाभ लेना है तब उसके लिए उसके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है तभी वह योजना के लिए आवेदन कर सकता है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शादी प्रमाण पत्र
  • जॉइंट बैंक अकाउंट पासबुक
  • पंजाब निवास पत्र
  • शादी की फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर किसी विवाहित दंपति को पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन करना है तब उसके लिए उसे निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा। इन चरणों का पालन करने के बाद आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हो –

Inter Caste Marriage Scheme Punjab Official Website

  • फिर आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • अब आपको नीचे Inter Caste Marriage Scheme Form Punjab मिल जायेगा आपको उसको डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
  • फिर आपको इस फॉर्म को बड़ी सावधानी से भर देना है और इसके साथ अन्य दस्तावेज अटैच कर देने है।
  • अब आपको इन सभी फॉर्म की Pdf बना लेनी है और वेबसाइट पर दुबारा जाना है।
  • फिर आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है और Apply का बटन मिल जायेगा।
  • अब आपको इसमें अपनी जानकारी भरनी है जैसे नाम, पता व अन्य जानकारी।
  • अंत में आपको दस्तावेजों को अपलोड कर देना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका आवेदन हो जायेगा।

FAQ 

Q1 : पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना क्या है ?

Answer = यह पंजाब सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक योजना है। इसमें अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपति को सरकार की तरफ से 2.5 लाख रुपया दिए जाते है।

Q2 : पंजाब अंतरजातीय विवाह योजना का उद्देश्य क्या है ?

Answer = अंतर्जातीय विवाह खत्म करना और जातिवाद को कमजोर करना।

और पढ़े = 

Leave a Comment